मिर्ज़ापुर भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मे मड़िहान विधायक व चुनार विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की आज भाजपा जिला कार्यलय बरौधा कचार के सभागार में आयोजित की गई , जिसमे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व चुनार विधायक अनुराग सिंह सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए , बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं क्लस्टर प्रभारी डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु शामिल हुए, बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिनेश प्रताप सिंह आये हुए सभी अतिथियों तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों का स्वागत किया, बैठक में लोकसभा प्रभारी पाठक जी ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है, सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों को अपने-अपने कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना शुरू कर दे, जिला से लेकर बूथ समिति तक के सदस्यों से मिलकर देश व प्रदेश की सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराये, तो वही मुख्य अतिथि क्लस्टर प्रभारी डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु ने संगठन के प्रत्येक प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिये गये कामों पर जानकारी लिया, बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल रहे ,