मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल बूथो को मजबूत करने का शुरू किया अभियान
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आगम8 लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान रखते हुए जनपद के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बूथ को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने बूथ को मजबूत करने का अभियान शुरू किया , वैसे ही पार्टी के लिए सक्रिय भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने चुनार मण्डल के बूथों , शक्तिकेन्द्र और मण्डल के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया , चुनार मण्डल के बूथों पर मण्डल प्रवासी के रूप में पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष व निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और मण्डल प्रभारी चंद्रान्शु गोयल ने मण्डल शक्तिकेन्द्र और बूथों का सत्यापन कार्य शुरू किया , जो आगामी एक से दो अक्टूबर तक चलेगा , बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री अभिलाष राय ने किया , बैठक में बूथ अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता और उनकी मंडल की पूरी टीम मौजूद रही ,