मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने युवा वैज्ञानिक के परिवारजन को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ की एक टीम चंद्रयान 3 मिशन में शामिल मिर्ज़ापुर के युवा वैज्ञानिक आलोक पाण्डेय के घर पहुंचकर उनके परिवार को सम्मानित किया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल में कहा कि मिर्ज़ापुर जनपद के मान सम्मान को विश्व स्तर पर बढ़ाने वाले युवा वैज्ञानिक आलोक पाण्डेय को और उनकी टीम को दिल से सल्यूट करता हु , नगर विधानसभा बबुरा के रहने वाले आलोक पांडेय जिनकी प्राथमिक शिक्षा बबुरा गांव से लेकर नगर के के माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज से इंटर तक सम्पन्न कर आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे जनपद गए , वर्तमान में आलोक का परिवार नगर के महुवरिया में रहते है , जिनके निवास भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जाकर उनके पिता संतोष कुमार पाण्डेय व माता उषा देवी को साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया , चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास दर्ज कर दिया है , यह देशवासियों के लिए गौरव की बात है , इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्या, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आशुकान्त चुनाहे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, नगर पूर्वी अध्यक्ष मनीष गुप्ता, उमेश गुप्ता, प्रीतम केशरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,