मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आज गैपुरा के विजयपुर में किया जनसंपर्क
मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज गैपुरा मंडल के विजयपुर के कई गांव में महा जनसंपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क किया , भाजपा आलाकमान के निर्देश पर पूरे देश में चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता मनोज जायसवाल गैपुरा मंडल के विजयपुर ग्राम के बूथ संख्या 182 और 183 के घर घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट दिया , इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से नौ सालो के विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पार्टी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी करवाया , इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा की पूरे देश में पार्टी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है , क्षेत्र में कार्यकर्ताओ के साथ बुकलेट और टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करवा कर समर्थन मांगा जा रहा है , देश में सभी वर्ग, धर्म के लोगो को योजनाओं का लाभ मिला है , अगर समान नागरिक संहिता लागू होता है तो देश में धर्म के आधार पर किसी भी वर्ग विशेष के साथ होने वाले भेदभाव खत्म होगी और देशभर में सांस्कृतिक समूहों के बीच सामंजस्य स्थापित होगी ,