मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल नरायनपुर मंडल में वोटर चेतना महाअभियान में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज नरायनपुर मंडल में आयोजित वोटर चेतना महाअभियान की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए , दरसल आज मण्डल नरायनपुर में वोटर चेतना महाअभियान के सम्बन्ध में एक अति आवश्यक बैठक मण्डल नरायनपुर कार्यालय पर आहुत की गई , बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाग लेने पहुचे , पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने वोटर चेतना महा अभियान के सम्बंध में आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा कर संगठन के मजबूती पर जोर दिया , भाजपा नेता ने अपने संबोधन में पकड़ो कैच जीतो मैच के तर्ज पर कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी लोक सभा के चुनाव में एक बार फिर से पुरजोर मेहनत करके हम सभी लोग एक बार पुनः देश में प्रधानमंत्री मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है , जिसके लिए हम सबको अपने अपने बूथों पर मेहनत के साथ जीत हासिल करना है , जिससे एक बार देश में फिर से माo प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बने , जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी मोती सिंह ने सभी बुथ अध्यक्षगणों को अपने-अपने बुथ को जितने पर जोर दिया , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष डा० विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकताओं को आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया , कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया , इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सुमीत जायसवाल, मोती सिंह, सुरेश पटेल, कन्हैया गुप्ता, श्रीनारायण सिंह, सन्तोष चौरसिया, हरिदास सिंह, मुकेश पटेल, के साथ और भी लोग मौजूद रहे ,