मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल आज बसही क्षेत्र में बुकलेट बाट कराया मिसकॉल
मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज अपने आलाकमान के निर्देश पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज नगर विधानसभा क्षेत्र के बसही वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बूथ संख्या 216 के घर घर जाकर मोदी सरकार के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट दिया , इस दौरान उन्होंने लोगो से नौ सालो के विकास कार्यों पर चर्चा कर टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी करवाया , इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा की पूरे देश में पार्टी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है , आज नगर विधानसभा क्षेत्र के बसही वार्ड में कार्यकर्ताओ के साथ बुकलेट और टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करवा कर समर्थन मांगा गया है , ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गये गरीब कल्याण और विकास कार्यों के दम पर 2024 के लोकसभा चुनावो में फिर भाजपा बहुमत की सरकार बन सके , प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा गरीबों और निर्धन लोगों के लिए पाँच लाख तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना, गरीबों के हित के लिए निशुल्क उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब निर्धन लोगों के लिए बहुत से लाभकारी योजनाए निकाली गई है , जिसके दम पर 2024 के लोकसभा चुनावो में हमारे देश की जनता फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा को जिताने जा रही है , इस मौके पर राकेश मौर्या, विजय निषाद, सूरज निषाद, भगवान दास, विनोद निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,