मिर्ज़ापुर भाजपा के सक्रिय नेता मनोज जायसवाल PM मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचे दुबार कला
मिर्ज़ापुर भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज प्रधानमंत्री मोदी के "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने दल बल के साथ दुबार कला पहुंचे , वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के दस लाख पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे , जनपद मिर्ज़ापुर के दुबार कला में सावित्री बाई फुले महाविद्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम का अयोजन किया गया था , "मेरा बूथ,सबसे मजबूत" कार्यक्रम में भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल बतौर मुख्यातिथि पहुँचे थे , जो भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ के साथ पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम को देखा , इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा की भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं , मेरा बूथ,सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा , इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा की पीएम मोदी ने देश के तमाम कार्यकर्ताओ को वर्चुअल संबोधित कर नई ऊर्जा का संचार किया है , "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओ से घर घर जाकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया है , इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयन्त कुमार सरोज, ज्ञानधर तिवारी, भीष्मदेव सिंह, पुष्पराज सिंह, लवकुश बिन्द सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,