मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आईटीआई के छात्रों को टैबलेट वितरण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आज कोन ब्लॉक स्थित एक कॉलेज में छात्रों को टैबलेट वितरण किया , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थी हित मे निशुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है, इसी योजना के तहत आज शनिवार को भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कोन ब्लॉक के पटेहरा स्थित गजराज सिंह प्रा. आई. टी. आई. कॉलेज में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तो वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पति अनिल सिंह पहुंचे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्य का शुभारंभ किया , आई.टी.आई. छात्रों को दोनों अतिथियों द्वारा टैबलेट का वितरण किया गया, इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा की सरकार द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम करने के लिए नि:शुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है, टैबलेट मिलने से सभी छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा भी ले सकेंगे, साथ ही तकनीकी रूप से सक्षम भी होंगे, इस मौके पर प्रबंधक कौशल सिंह, हरेंद्र सिंह, शशांक सिंह, संजेश मिश्रा सहित अन्य और भी लोग मौजूद रहे ,