मिर्ज़ापुर भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अरुण सिंह ने जमकर मोदी सरकार के बजट की किया तारीफ
मिर्ज़ापुर भाजपा कार्यालय पर आज आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने मोदी सरकार के पेश हुए बजट की जमकर तारीफ करते नजर आए , उन्होंने कहा कि 2023-24 के बजट को समावेशी बजट बताया , कहा कि सभी लोग बजट की प्रशंसा कर रहे हैं , प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सभी गरीबो को अब तक 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मकान स्वीकृत हो चुके हैं , लगभग 02 करोड़ 80 लाख मकान बन चुके हैं , इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 66 प्रतिशत के लगभग 79 हजार करोड़ भारी भरकम बजट दिया गया , पीने के लिए शुद्ध जल अधिक से अधिक घरों में जल जीवन योजना के माध्यम से हर घर नल से जल पहुँचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है , उन्होंने बताया कि बजट में हमारी सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा दिया है , किसानों के लिए प्रधानमंत्री जी ने कई अन्य योजनाओं के लिए अलग से बजट दिया , जिसमे पी.एम किसान सम्मान निधि , प्रधानमंत्री सिंचाई योजना , ड्रिप इरिगेशन , नैनो फर्टिलाइजर समेत अमृत सरोवर इत्यादि के योजनाओं के माध्यम से हमारा किसान स्वावलंबी हो रहा है , विन्ध्य कारीडोर का कार्य बहुत तेजी के साथ पूरा हो रहा है , केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है , प्रेस वार्ता के दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , नगर विधायक , विधान परिषद सदस्य श्याम नरायन सिंह उर्फ विनीत सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे ,