मिर्ज़ापुर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु का मड़िहान विधायक ने किया स्वागत साथ ही अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने पहुंचे
मिर्ज़ापुर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम लाभार्थी सम्पर्क अभियान में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु का पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बुके भेट कर मंत्री जी का स्वागत किया , भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी जिला व मंडल के पदाधिकारी बूथों पर जाकर अभियानों के माध्यम से लाभार्थियों से मिले तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं , उक्त कार्यक्रम के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अहरौरा में आयोजित शक्ति बंदन अभियान महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे आज महिलाओं का सम्मान काफी बढ़ा है हर क्षेत्र मे बेटियां कमाल कर रही है, देश और प्रदेश के नाम को रौशन कर रही है, इसके बाद विधायक जी ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिलाएं मौजूद रही ,