मिर्ज़ापुर भरूहना के पास निर्माणाधीन अस्पताल में मुंशी व चौकीदार के बीच मारपीट एक कि मौत
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भरूहना के पास निर्माणाधीन अस्पताल में बीती देर रात्रि में मुंशी व चौकीदार के बीच शराब पीकर मारपीट गयी जिसमे चौकीदार के ऊपर मुंशी द्वारा प्राणघातक हमला में उसकी मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 23.30 बजे भरूहना के पास निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर और जेसीबी चालक, मुंशी व चौकीदार रहते है जिनके बीच आपस में झड़प हुई है जिसमें जेसीबी चालक व मुंशी ने झगड़े के दौरान चौकीदार के ऊपर घातक हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उच्चाधिकारीगण तथा डॉग स्कवाड, फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, तथा जेसीबी चालक व मुंशी को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर प्रथम दृष्टया यह बात प्रकाश में आयी है कि आपस में सब लोग शराब पी रहे थे इसका साक्ष्य मौके पर मिला है, इसी बीच झड़प हुई जिससे घटना कारित हुई है, मृतक के शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,