मिर्ज़ापुर भटौली पुल के पास दिखे तेंदुए का वन विभाग के अधिकारियों ने की पुष्टि उसके हमले से एक बछिया घायल मिली
मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र और थाना कछवा के बीच भटौली घाट पुल के पास एक दिन पहले दिखे तेंदुए की खबर को लेकर आज वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर जांच किया, जांच कर रहे वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने उसके पंजे का निशान देखकर तेंदुआ आने की पुष्टि किया , बताया गया कि तेंदुआ ने हमला कर एक बछिया को पंजा मारकर अपना शिकार बनाया है , वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ आने की पुष्टि किया , वन विभाग की टीम ने गंगा जी के किनारे पदचिन्ह देखकर पुष्टि किया की निशान तेंदुआ का ही पदचिन्ह है , तेंदुआ होने की खबर की पुष्टि होने से आस पास के लोग काफी दहशत में आ गए है ,