मिर्ज़ापुर बड़े बड़े मंत्रियों से उठा भरोसा मड़िहान विधायक को मुख्यमंत्री के नाम का सौपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर कहते है राजनीति में जूझता है वही चमकता है , आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के निवास पर मुलाकात करते हुए अपनी मांग की पीड़ा को साझा करते हुए , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौप कर ये बताने का प्रयास किया कि जनपद के माननीय बने बड़े बड़े मंत्रियों पर अब उनका भरोसा उठ गया है, तभी तो योगी जी के सेना के वफादार सिपाही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को अपनी मांग पत्र को लेकर प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा , आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मिर्ज़ापुर के तत्वाधान मे संघ के पदाधिकारी द्वारा अपनी मांग पत्र को लेकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के आवास पर मुलाकर कर मांग पत्र के मार्फ़त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाम जो ज्ञापन सौंपा है , उसमे 1- शिक्षामित्र को 12 से 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षित एवं सम्मानजनक मानदेय , 2 - शिक्षामित्र को नई शिक्षा नीति के तहत सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित करना , 3- मृतक शिक्षा मित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करना तथा परिवार के आश्रित को नियुक्ति प्रदान करना , 4- टेट पास शिक्षा मित्रों को नियमो मे शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देना , 5- मूल वापसी विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को पुन: एक अवसर प्रदान करते हुए वापस किया जाए तथा महिला शिक्षामित्रों का विवाहोपरांत ससुराल के जनपद के विद्यालय मे स्थानांतरित करना ,
उक्त मांगों को विधायक जी ने कहा आप सभी के इस मांग को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी से इस संबंध मे वार्ता करूंगा, और कहा कि उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार निश्चित रूप से कोई न कोई आप लोगों का एक सम्मानजनक रास्ता निकलेगी , ऐसा आप सभी लोग विश्वास रखिए , इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, महामंत्री राम अनुज मौर्य, कमलेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सहित तमाम शिक्षा मित्र मौजूद रहे ,