मिर्ज़ापुर बिसुंदरपुर में दो दिवसीय नर्सरी बागवानी प्रशिक्षण का मंत्री जी ने किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर बिसुंदरपुर में आज बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय नर्सरी बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उद्यान एवं विपणन दिनेश प्रताप सिंह ने पहुंचकर, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, ऐसे मौके पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे , बिसुंदरपुर मे आज उद्यान विभाग के नर्सरी बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे उद्यान विभाग द्वारा किसानो को आम, अमरूद का पेड़ वितरण किया, मंत्री उद्यान एवं विपणन दिनेश प्रताप सिंह के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मंत्री जी के साथ रहकर उद्यान विभाग के विभिन्न बागवानी का निरीक्षण किया , कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक एवं विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एवं जिला उद्यान अधिकारी सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,