मिर्ज़ापुर बिना परमिट व ओवर लोडिंग चलने पर 67 ट्रकों का चालान कुछ पर एफआईआर भी दर्ज
मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान निरीक्षक, एवं प्रवर्तन टीम, खनिज विभाग द्वारा 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक औचक जाँच के दौरान 67 ट्रकों का चालान कर सभी पर एफआईआर दर्ज कराया गया , जिसमे 13 वाहनों को पुलिस चौकी-कजरहट में, 06 वाहनों को थाना अदलहाट में, 01 वाहन को थाना अहरौरा में कुल 20 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया , तथा 45 वाहनों को mCheck App द्वारा बिना परिवहन प्रपत्र/ISTP/ ओवरलोड परिवहन करने पर ऑनलाइन चालान किया गया , साथ ही बिना अनुमति मिट्टी का खनन किये जाने में 02 जे०सी०बी० मशीनों व 03 ट्रैक्टरों को पुलिस चौकी कजरहट, थाना- चुनार की अभिरक्षा में दिया गया , कुल 67 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र, ISTP/ ओवरलोड परिवहन के जुर्म में पकड़ा गया , बिना भण्डारण अनुज्ञप्ति के स्टोन क्रशर पर स्टॉक किये गये उपखनिजों को अवैध मानते हुए नियमानुसार जब्त कर निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी , मानक के विपरीत संचालित स्टोन क्रशरों के सम्बन्ध में प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया जा रहा है , उपरोक्त वाहनों से खनन विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं परिवहन विभाग को लगभग रू0 42.50 लाख के राजस्व क्षतिपूर्ति/जुर्माना की वसूली की प्राप्ति होगी ,