मिर्ज़ापुर बिजली विभाग में तैनात सुपरवाइजर को नकाबपोश बदमाशो ने बुरी तरह से पीटा
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के राजश्री नगर कालोनी के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने बिजली विभाग में तैनात सुपरवाइजर बेरहमी से पीटकर फरार हो गए , घायल सुपरवाइजर का मिर्ज़ापुर ट्रामा सेंटर में इलाज किया जा रहा , मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में तैनात सुपरवाइजर विवेक पांडेय जो मीटर रीडिंग वगैरह किया करते है , थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के राजश्री नगर कालोनी के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने जमकर पिटाई कर दिया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें इलाज के लिए मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेंटर लाया गया , जहा घायल सुपरवाइजर का डाक्टरो द्वारा इलाज किया जा रहा है ,