मिर्ज़ापुर बस दुर्घटना की ख़बर लगते ही जनपद के आला अधिकारियों में मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के ददरी बन्धा गांव के पास प्राइवेट बस पलटने की खबर लगते ही जनपद के सभी आलाधिकारियों में हड़कम्प मच गया , सभी सूचना लगते ही घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए , मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन , जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन , मौके पर पहुचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया , वहा से सीएचसी लालगंज में पहुंचकर घायलों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी जानकारी लिया , बस में सवार पांच लोगो की मौत जनपद में डग्गामार बसों को लेकर कई सवाल खड़ा होना लाजमी होगा , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस को खलासी चला रहा था , सच्चाई क्या है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा , लेकिन बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत उनके परिजनों में कोहराम मचा दिया है ,