मिर्ज़ापुर बरकछा चौसा मोड़ के पास अनियन्त्रित ट्रक एक दुकान में घुसा एक कि मौत तीन घायल
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा चौसा मोड़ के पास आज तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रक एक दुकान में घुस गया, जिसमे एक व्यक्ति कि मौत हो गयी तो वही तीन अन्य लोग घायल हो गए , पुलिस जानकारी के अनुसार एक ट्रक अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घूस गया , जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, थाना कोतवाली देहात पुलिस व अन्य अधिकारी के साथ मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया , उक्त घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा 03 अन्य व्यक्ति घायल हो गये , थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घायलो के इलाज के लिए जिला मण्डलीय चिकित्सालय भेजवाया गया , जहां डाक्टरों द्वारा घायलो का इलाज किया जा रहा है, सभी की स्थिति सामान्य है, पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ,