मिर्ज़ापुर पड़री में विधायक मड़िहान ने बच्चों को पुरुष्कार वितरण कर शिक्षकों को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पड़री के ज्ञानानंद इंटर कॉलेज में आज बच्चों के पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक समारोह व पूर्व प्रधानाचार्य के विदाई कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बच्चों को पुरुष्कार वितरण कर शिक्षकों को सम्मानित किया , तो वही पूर्व प्रधानाचार्य विद्याभूषण दुबे को रामचरित मानस एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप शिक्षक का समाज को बराबर मार्गदर्शन मिलता रहे , क्योंकि आने वाली पीढ़ी को आपके अनुभव और संस्कार की बहुत आवश्यकता है , कार्यक्रम के बाद विधायक जी भाजपा मंडल पड़री के अध्यक्ष राजेश सोनकर के निवास पर पहुच वहा मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल लिया ,