मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ किशोर न्याय बोर्ड भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना पड़री पर पुलिस धारा 323, 504, 506, 363, 366, 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा ,