मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में एक व्यापारी के बैंक खाते में आये लाखो रुपये भाग कर पहुंचा बैंक
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एक व्यापारी के एकाउंट में बीते दिनों उसके मोबाइल पर बैंक खाते में क्रेडिट होने का लाखो रुपये का मैसेज आया , तो व्यापारी परेशान हो गया , घबराकर व्यापारी सीधा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचकर बैंक मैनेजर से मिलकर सारी जानकारी देते हुये बताया की उसके बैंक खाते में अचानक 12 लाख 28 हजार 500 रुपये आ गया , जो शायद उसका नही है , मैनेजर से व्यापारी बात कर अपने खाते में आये पैसा को बैंक मैनेजर को वापस कर दिया ,