मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत
मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के ग्राम रानी चौकिया बंगला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार आज समय करीब-18.00 बजे थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रानी चौकिया बंगला में आकाशीय बिजली गिरने से पगली देवी पत्नी स्व0 बद्री सरोज उम्र करीब-65 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य महिला सुनीता देवी पत्नी रामकृपाल उम्र करीब 40 वर्ष झुलस गई है जिन्हे इलाज हेतु परिजनों द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय ले जाया गया है , सूचना मिलने पर थाना पड़री पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका पगली देवी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही पूरा किया ,