मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के हुरूआ में गढ्ढे के पानी में डूबने से युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम हुरूआ के पास एक गढ्ढे में जो काफी गहरा था , उसमे गिर पानी में डूबने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पडरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम हुरूआ के पास गढ्ढे के गहरे पानी में आज राम आश्रय पुत्र स्व0 लालबली उम्र करीब 38 वर्ष जो ग्राम हुरुआ थाना पड़री के ही रहने वाले थे , वह उस पानी भरे गढ्ढे में गिर गए , गढ्ढा काफी गहरा होने की वजह से राम आश्रय की उसमे भरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है , स्थानीय लोगो की सूचना पर थाना पड़री पुलिस मौके पर पहुँच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही ,