मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के पहाड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के पहाड़ स्टेशन के पास पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था , जो मिर्ज़ापुर में रेलवे ट्रेक पर ठेकेदार के अंडर में मजदूरी का काम किया करता था , बीती रात किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही को पूरा किया , मृतयक के साथ उसके कुछ परिजन भी काम किया करते थे , वही परिजन उसके शव को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गये ,