मिर्ज़ापुर पड़री के पहाड़ा स्टेशन के पास 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के पास आज एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज प्रात: काल थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ा स्टेशन के पास एक व्यक्ति जिसका नाम व पता अज्ञात है उम्र लगभग 35 वर्ष के आस पास की होगी , जिसकी ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है , सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पड़री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है ,