मिर्ज़ापुर प्राइवेट बस पलटी चार की मौके पर मौत दर्जन भर से अधिक लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी , उसमे सवार चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी , तो वही दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए , जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे , घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुचकर घायलों को इलाज के लिए जिला मण्डलीय अस्पताल भिजवाया गया है , प्राइवेट बस मिर्जापुर से मतवार के लिए जा रही थी , थाना संतनगर क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियन्त्रित होकर पलट गई ,