मिर्ज़ापुर पेपर लीक मामले को लेकर सपा छात्र सभा के कार्यकताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर की नारे बाजी
मिर्जापुर पेपर लीक मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के कार्यकताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका, नगर के संकट मोचन तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर पेपर लीक मामले में अपने आक्रोश का इजहार किया , कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर आउट होने से छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है, वैकेन्सी निकलने के बाद युवाओं मे नौकरी की आस जगी थी, पेपर लिक होने से सब कुछ खत्म हो जा रहा है , नीट का पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों में जबरदस्त आक्रोश है, छात्रों का मानना है कि पेपर लीक होने से प्रतिभावान छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है , उनके धन और समय की बर्बादी हो रही है, एक ही झटके में उनके अरमानों पर पानी फेर दिया जा रहा है, छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश जताते हुए कहा कि परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ बंद किया जाए, इस सरकार में जितने भी पेपर हो रहे हैं सब लिक हो जा रहे हैं ,