मिर्ज़ापुर पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने मृतक परिवार को दाह संस्कार के लिए दिए 10-10 हजार की आर्थिक मदद
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में हुये सड़क दुर्घटना में मिर्जामुराद के 10 मजदूरों की मौत की ख़बर सुनकर पूर्व सांसद सपा नेता रमेश चंद्र बिंद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रत्येक मृतक परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए, प्रत्येक मृतक परिवार को दाह संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद किया, मिर्ज़ापुर के थाना कछवा क्षेत्र के मिर्जामुराद जीटी रोड पर रात 01 बजे दर्दनाक दुर्घटना में काम करके लौट रहे 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी थी , तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया , जिस पर 13 मजदूर सवार थे, जो जनपद भदोही से ढलाई का काम खत्म कर वापस अपने घर मिर्जामुराद जा रहे थे ,