मिर्ज़ापुर पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ओडी गांव पहुच दिया श्रद्धांजलि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रहे साथ
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में पहुच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दर्शन पूजन कर जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के पैतृक गांव ओडी में जाकर उनके माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हर कार्यक्रम में उनके साथ साथ मौजूद रहे , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में माफिया तंत्र अपनी अंत की ओर अग्रसित है , पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान परिषद सदस्य दिनेश शर्मा ने मां विंध्यवासिनी दर्शन के पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा की योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बहुआयामी विकास के चलते उत्तम प्रदेश बनने की राह पर है , पहली बार देश का सर्वोच्च बजट तीन लाख नब्बे हजार करोड़ उत्तर प्रदेश को मिला हैं , साथ साथ निवेशकों द्वारा भी तैतीस लाख करोड़ से अधिक धन निवेश करने की मंजूरी मिल चुकी है , यह वही उत्तर प्रदेश है जहां अमेरिका से आया सड़ा लाल गेहूं राशन कार्डो पर लाठी चार्ज के पश्चात बेचा जाता था , पूरे प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों से अस्सी लाख लोगो को मुफ्त में दिया जा रहा है , प्रदेश में सत्रह के करीब एक्सप्रेस-वे या एक्सप्रेस-वे जैसी सड़को का निर्माण हुआ है , प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कालेज खोला जा रहा है , जिनमे से लगभग पैंतीस पर काम भी जारी है , पिछली सरकारों ने पंद्रह सालों में जहां अड़तालिस माध्यमिक विद्यालय बनवाए थे , वही हमारी सरकार ने पिछले पांच साल तथा अब तक के कार्यकाल में ढाई सौ से अधिक माध्यमिक विद्यालय स्थापित कर चुकी है , इससे यह प्रतीत होता है की प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर कितना ज्यादा काम हुआ है , पूरे कार्यक्रम के दौरान मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,