मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक लखनऊ से लौटते ही क्षेत्र में किया तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ से लौटते ही अपने विधानसभा क्षेत्र में आज तूफानी दौरा करते हुए , पार्टी आला कमान के निर्देश पर वोटर चेतना महाअभियान को लेकर कई बूथों पर जाकर बैठक किया, तो वही उत्तराखंड के टनल मे 41 श्रमिको के साथ फंसे अखिलेश सिंह के घर जाकर उनके कुशल घर वापसी पर मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर उनको सम्मानित किया, उसके बाद कई शादी समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया , सर्व प्रथम पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 47 व 48 सिरसी आषाढ़ी मंडल मे बैठक कर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का कुल 46 नाम प्रारूप-6 फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपा, इसी प्रकार बूथ संख्या 103,104 व 105 जमुई मंडल मे बैठक कर 59 नाम प्रारूप-6 फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपा, बूथ संख्या 106 मरचा में 09 नाम, बूथ संख्या 383, 384 पथरौरा मंडल में 63 नाम प्रारूप-6 फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपा, उसके बाद विधायक जी अदलहाट के ग्राम खरवासपुर राजूपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह के न8वीएएस पर पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया , दरसल थाना अदलहाट क्षेत्र ग्राम घरवासपुर के रहने वाले अखिलेश सिंह जो उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिको के साथ 17 दिनों तक फंसे हुए थे , उनके घर वापसी की खुशी पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मिलकर पूरे घर परिवार का कुशलक्षेम जान कई शादी व तिलक समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया ,