मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक आज दर्शन पूजन के साथ शुरू किया अपना कार्यक्रम कई गांव में लगाई चौपाल
मिर्ज़ापुर जनपद के सबसे लोकप्रिय, जुझारू, जमीनी व किसान नेता के रूप में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपनी पहचान बना चुके आज अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने से पहले हिनौता के शिऊर मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद अपने अन्य कार्यक्रमो के लिए आगे रवाना हुए , आज विधायक जी ने कई गांव में पहुँचकर जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या को सुना , तो कही ग्रामीणों की मांग पर नई पुलिया स्वीकृत कराकर आज उसका शिलान्यास भी किया , पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम ग्राम हिनौता में दर्जनों गांव वालों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, उसके बाद विधायक जी ग्राम दादो गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनचौपाल मे सैकड़ो ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए कई अधिकारियों से फोनवार्ता कर मामले को हल कराया , यदि तरह ग्राम जुड़ई गांव मे पहुंचकर लोगो से जनसंपर्क कर हाल-चाल लिया , उसके बाद ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के मांग पर मिर्ज़ापुर से घोरावल जाने वाले मार्ग नदिहार के पास मुख्य रोड बकहर नाले की पुलिया जो काफी समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी , तत्काल संज्ञान में लेते हुए विधायक जी ने नई पुलिया को लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत कराकर आज उसका शिलान्यास करते हुए कहा कि जल्द ही यह नवनिर्मित चौड़ी करण पुल बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे लोगों को आने-जाने में सुगमता होगी , इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एई एवं जेई और ठिकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत भी दे डाली ,