मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक आज क्षेत्र व पड़ोसी जनपद में शादी समारोह सहित दर्जनों कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में शोक संवेदना, शादी समारोह, क्षेत्रवासियों के हालचाल सहित दर्जनों कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, विधायक जी सर्व प्रथम ग्राम रामरसही, सोनबरसा में नंदलाल सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन की तेरहवीं मे अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ग्राम लहास में राम अनुज पटेल के यहाँ पहुंच उनकी पत्नी का हालचाल जाना, दरसलराम अनुज पटेल की पत्नी का बीते दिनों ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था, आज विधायक जी उनका स्वास्थ्य लाभ जानने पहुंचे थे, उसके बाद घोरावल सोनभद्र के ग्राम कोहरथा के रहने वाले नरसिंह त्रिपाठी विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रचारक एवं दिवाकर त्रिपाठी जो क्षेत्र सत्संग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए चोपन सोनभद्र पहुंचे, इसके बाद ग्राम हिनौता पड़रवा में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य लाभ जाना, ग्राम निबिया मे बेचन मौर्य के पुत्री की शादी मे शामिल हुए, इस अवसर पर सहेंद्र मौर्य, सुजीत केसरी, गुलाब मौर्य सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,