मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं को टेबलेट व चेक देकर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओ को पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हाईस्कूल की 10 एवं इण्टरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र-छात्राओ को मेडल पहनाते हुए, प्रशस्ति पत्र व टेबलेट देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर अन्य कई जनप्रतिनिधियो के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी मौजूद रही , इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावको के साथ उनकी शिक्षको को भी बधाई व शुभकामनाएं दी , विधायक जी ने छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मेहनत एवं लगन से पढ़े तथा आगे और उच्च स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता शिक्षक, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें, तो वही जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता का कोई सार्टकट रास्ता नही होता अपितु अपनी मेहनत एवं लगन से ही कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता हैं ,