मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक ने सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को बुके देकर स्वागत किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मझवां विधानसभा क्षेत्र के आमघाट एक निजी लान मे भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम सहकारिता प्रकोष्ठ सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को बुके देकर कार्यकर्ताओ के साथ जोरदार स्वागत किया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , उसके बाद सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने विभाग के बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में आम जनमानस को बताया , कार्यक्रम में अन्य जम्प्रतिनिधियो के साथ बड़ी संख्या मे अन्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,