मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सौंपा सौगात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बीती देर रात लखनऊ से अपने गृह जनपद पहुचे , विधायक जी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचकर छात्र छात्राओं को सरकार की योजनाओ की सौगात सौंपा , सभी छात्र व छात्राओं के चेहरे पर सरकार की योजना पाकर खुशी देखी गयी , दरसल उत्तर प्रदेश सरकार के विकास योजना के तहत ग्रेजुएशन सहित विभिन्न कोर्स के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषक पी जी कॉलेज राजगढ़ मे आयोजित किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण किया , यूपी सरकार की ओर से निःशुल्क स्मार्टफोन/टाबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर नई ऊर्जा के साथ जो खुशी दिखाई पड़ी , जिसका शब्दो मे वर्णन नही किया जा सकता , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक-एक कर सरकार की योजना गिनाई , विधायक जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी का निर्देश है कि हर छात्र के हाथ मे टैबलेट/स्मार्टफोन हो , जिससे हमारे प्रदेश के सभी छात्र/छात्राएं बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सके , इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक पारसनाथ सिंह एवं प्राचार्य डॉ अशोक कुमार शुक्ला , डॉ त्रिपुंजय पटेल , डॉ विमल कुमार सिंह , रामेश्वर सिंह , अजय कुमार उपाध्याय , रामबली सिंह सहित अन्य लोग मौजुफ रहे ,