मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक ने अपनी माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी माँ के नाम पर आज वृक्षारोपण किया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने के लिये वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया है, अभियान के तहत आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी माँ के नाम पर आज वृक्षारोपण किया, प्रदेश भर के जनपदों के जनप्रतिनिधियो व विभिन्न विभागों के माध्यम से पूरे प्रदेश में लगभग 36 करोड़ से ऊपर पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके ,