मिर्ज़ापुर पुलिस विभाग में तकनीकी के पद पर तैनात आरक्षी की इलाज के दौरान मौत
मिर्ज़ापुर पुलिस विभाग में तकनीकी के पद पर तैनात आरक्षी मोहसिन अहमद की इलाज के दौरान प्रयागराज मौत हो गयी , बताया गया कि मोहसिन पुत्र अजमतउल्ला निवासी बरनतला थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे, जो 28 नवम्बर को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गये हुए थे, दिनांक 30 नवम्बर की रात्रि में करीब 22.00 बजे अचानक से उनकी तबियत खराब हुई तो पारिवारीजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए एक हास्पिटल में ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी , मृतक मोहसिन अहमद पुलिस विभाग में वर्ष-1990 में आरक्षी तकनीकी के पद पर भर्ती हुए थे , वो यूपी-112 परिवहन शाखा मिर्ज़ापुर में आरक्षी तकनीकी के पद पर नियुक्त थे,