मिर्ज़ापुर पुलिस विभाग के आरक्षी को डेंगू ने बनाया शिकार इलाज के दौरान मौत
मिर्ज़ापुर डेंगू का दिख रहा कहर पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी राहुल कुमार को डेंगू ने अपना शिकार बना लिया , आरक्षी राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गयी , राहुल की वर्तमान नियुक्ति पीआरवी 1080 मिर्ज़ापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात में थी , आरक्षी राहुल पुत्र दूधनाथ ग्राम टिकरडीह थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी के रहने वाले थे , दिनांक 16.10.23 को अचानक से राहुल की तबीयत खराब हो जाने पर उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार न होने के कारण आरक्षी राहुल को पापुलर अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर सरकारी अस्पताल विन्ध्याचल में भर्ती कराया गया था , जहाँ डाक्टरो द्वारा आरक्षी को पीजीआई लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया था , जहां इलाज के दौरान आरक्षी राहुल कुमार का निधन हो गया , मृतक आरक्षी राहुल वर्ष-2018 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे , पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा परिजनों के उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ,