मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में झाड़ू लगाते समय मुख्य आरक्षी की बिगड़ी तबियत डाक्टरो ने मृत घोषित किया
मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी इंदल कुमार द्वारा अपने बैरक में अपने बेड के पास झाड़ू लगाते समय अचानक से मुख्य आरक्षी के सीने में दर्द उठा बैरक में मौजूद उनके अन्य साथी तत्काल इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डाक्टरो ने मुख्य आरक्षी इंदल कुमार को मृतक घोषित कर दिया , घटना सुबह लगभग 8:00 बजे के आस पास की है , मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में कार्यरत मुख्य आरक्षी इंदल कुमार पुत्र राम निवासी कसनही थाना सिकरारा जिला जौनपुर जो आज सुबह अपने बैरेक में बेड के नीचे झाडू लगा रहे थे के तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा उनके अन्य साथी तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया , मुख्य आरक्षी की मौत की खबर लगते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई , सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए, उनके परिजनों को इसकी सूचना दी , पुलिस लाइन में मृतक मुख्य आरक्षी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई वह श्रद्धा सुमन के फूल अर्पित किए गए ,