मिर्ज़ापुर पुलिस का जुआ के अड्डे पर छापा छः जुआरी गिरफ्तार मौके से कैश भी बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरबसपुर नहर विनायक मैरिज लान के पीछे चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर छः जुआरियो को गिरफ्तार कर मौके से मालफड़ 12600/- रूपये, और तलाशी में 2145/- रूपये व 52 ताश का पत्ता बरामद करते हुए छः जुआरियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर 1. बिहारी लाल यादव, 2. सिकन्दर सोनकर, 3. अशोक कुमार, 4. राज कुमार गौतम, 5. कटोरी सोनकर और 6. रवि चौहान को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,