मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिननन्द व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर आयोजित होने वाली मिर्ज़ापुर में लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया , उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 फरवरी को कुल 04 पालियों में सम्पन्न कराया जा रहा है , उक्त गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सदर, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें ,