मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने होने वाली यूपी पुलिस की परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर पी सिंह द्वारा आज पुलिस सहायक नोडल अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से यूपी पुलिस की होने वाली परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया , उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने गोष्टी किया , दरसल आगामी 17 व 18 फरवरी को दो दो पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराया जाना है , उसी को लेकर आज पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी.सिंह द्वारा गूगल मीट के माध्यम से तीनों जनपदों के सहायक नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल गोष्ठी कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये , जिसमे परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा पर पूर्णतया रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए , उन्होने कहा कि कहीं भी फर्जीवाड़ा की सूचना प्राप्त होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए ,