मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सौहार्द एवं सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ भाड़ वाले स्थानों बाजारों में किया पैदल गश्त
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर पी सिंह ने आज शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर आम जनमानस सौहार्द एवं सुरक्षा बना रहे इसको मद्देनजर भीड़-भाड़ वाले स्थानों व बाजारों में पैदल गश्त करते हुए, कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारी व कर्मचारीगण को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए , पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर पी सिंह मिर्ज़ापुर के थाना अहरौरा, अदलहाट एवं चुनार का भी आकस्मिक निरीक्षण करते हुए महिलाओ, बच्चों व बुजुर्गों से बात करते हुए सम्बन्धित मामलों में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में समस्या उत्पन्न करने वाले अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों द्वारा अगर माहौल खराब करने वालो पर पुलिस की नजर है , ऐसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी , इन थानों पर महिला हेल्प डेस्क पर मिले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए दिशा निर्देश दिये ,