मिर्ज़ापुर पुलिस अफीम पोस्त की खेती करने वालो पर कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही करोड़ो की अफीम पौधे डोडा बरामद
मिर्ज़ापुर पुलिस इन दिनों अफीम पोस्त की खेती करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अब तक करोड़ो रुपये मूल्य की अफीम पौधे डोडा को बरामद कर चुकी है , ताजा मामला थाना चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी व ग्राम केशवपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रुप से अफीम पोस्त की खेती करने वाले अभियुक्त शिवानन्द पटेल पुत्र स्व0 लल्ला सिंह निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार को गिरफ्तार किया, कुछ और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कुछ स्थानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है , अभियुक्त शिवानन्द पटेल के खेत में अफीम-पोस्त के 1120 पौधे तथा मौके से फरार दूसरे अभियुक्त के खेत 1025 पौधे बरामद किया गया, पुलिस द्वारा बरामद पौधों की कीमत करोड़ में बताई गई है ,