मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड में ली सलामी जवानों से लगवाई दौड़
मिर्ज़ापुर जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया , पुलिसकर्मियों से अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया , साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई , पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 वाहनों को चेक किया , उपकरणों के रख रखाव के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , पुलिस लाइन मे क्वार्टर गार्द की सलामी ली गयी तथा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया , क्वार्टर गार्द निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय, पुलिस अस्पताल सहित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया , साथ ही साफ-सफाई, अर्दली रूम में रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी डायल 112, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ,