मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल हेलीपैड व पार्किंग का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने पुलिस के अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ 30 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर के लालगंज क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, व पार्किंग वगैरह सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्वाइंटों पर लगायी जाने वाली ड्यूटियों सहित सुरक्षा मानको का भौतिक सत्यापन करते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया , इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष लालगंज सहित अन्य अधिकारी, और कर्मचारी मौजूद रहे ,