मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में किया रूट मार्च
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी होली पर्व व शब-ए-बारात को देखते हुए आज भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर शान्ति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने के रूट मार्च किया , इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग करते हुए तथा स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर अराजक तत्वों के बारें मे तत्काल पुलिस को सूचित करने एवं अफवाहो पर ध्यान न देकर पर्व को शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारें के साथ मनाने की अपील की , उक्त रूट मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी आपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार, प्र0नि0 कोतवाली शहर, प्र0नि0 कोतवाली कटरा सहित सम्बन्धित चौकी प्रभारीगण तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल मौजूद रहा ,