मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियो के साथ अपराध गोष्ठी कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षा किया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियो के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया , पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों, अवैध अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तश्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया व खनन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही तथा टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया , जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र महत्वपूर्ण, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों, व वाहनों की चेकिंग पैदल गश्त करने के लिए भी निर्देश दिये , साथ ही साइबर अपराधों के बारें में जन जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई , उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहें ,