मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने निःशुल्क 25 ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखा किया रवाना
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज नगर क्षेत्र के लिए रक्षाबन्धन पर्व पर दो दिवसीय महिलाओं एवं बहनों की यात्रा 25 निःशुल्क ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया , रक्षाबन्धन पर्व पर नगर क्षेत्र के लिए रोटरी क्लब विन्ध्याचल की तरफ से महिलाओं एवं बहनों की यात्रा के लिए दो दिवसीय निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू किया गया है , शुभारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा सभी ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया , उससे पहले पुलिस अधीक्षक को संस्था द्वारा बुके, अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया , ये सभी ई-रिक्शा रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर आने जाने वाली महिलाओं, माताओं, एवं बहनों को उनके गन्तव्य स्थल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे , उक्त सराहनीय पहल का पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वागत करते हुए प्रोत्साहित किया गया ,