मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने नये वर्ष को देखते हुए नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नये वर्ष की शुरुआत को देखते हुए नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यव्यस्था का जायजा लिया , आगामी नव वर्ष 2023 के शुरू होने से पहले मिर्ज़ापुर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गया है , जनपद के विभिन्न थानों पर हुड़दंग करने वालो पर नजर रख्खी जा रही है , तो वही शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ विन्ध्याचल क्षेत्र से करीब 8 किमी पैदल गस्त करते हुए ,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इस दौरान सड़क पर दुकानदारों , व्यापारियों , सर्राफा व्यवसायियों , महिलाओं , बच्चों , व आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं आम जन-मानस से वार्तालाप कर सुरक्षा व्यव्यस्था का एहसास दिलाया , आगामी नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया , इस दौरान घाटों , आयोजन स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मियों को चौकन्ना रहने का आदेश दिया ,